जरा याद करो कुर्बानी का संदेश लेकर

बागली के पूंजापुरा से आदिवासी दिवस पर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा की शुरुआत।


रिपोर्टर आनंद ठाकुर

देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया की आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर "जरा याद करो कुर्बानी यात्रा" जिला कांग्रेस कमेटी देवास द्वारा विशाल तिरंगा सम्मान पदयात्रा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में निकली। जिसका शुभारंभ देवास जिले के बागली विधानसभा के ग्राम पूंजापुरा से शुभारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकली। सर्वप्रथम श्री वर्मा ने तिरंगे को सलामी दी। उसके बाद आजादी के महानायक महात्मा गांधी को याद किया।साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर मामा टंट्या भील जी एवं बिरसा मुंडा जी के बलिदान और संघर्ष को याद किया। श्री वर्मा ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, राजीव गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों को याद किया। वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारों के साथ आदिवासी वेशभूषा में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा निकली। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, पारुबाई नाहर सिंह मुजाल्दे रामेश्वर गुर्जर एड कमल मस्कोले जीवन चोहान, राम सिंह सोलंकी, अनिल सोलंकी, वंदना पाण्डे, निर्मला कंठाली, सेवादल अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी ज्ञान सिंह दरबार, राधा किशन सोंलकी शहर अध्यक्ष ओम पटेल, मनोज होलानी, भगवत पवार, नारायण पवार, रोहित बंडावाला, मगन मंसोरी, शैलेश अंकेल, जय प्रकाश मालवीय, सुनील शुक्ला, अरविंद सोलंकी, जगदीश चौहान, रमेश चंद्र राजोरिया, सुरेश चंद्र श्रीवास, जय सिंह यादव, अनिल भाट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज जन उपस्थित रहे।