नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा जल जागरण अभियान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
========
नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा द्वारा जल जागरण अभियान विषय पर युवाओं के प्रषिक्षण कार्यषाला का आयोजन भगवंतराव मण्डलोई कृषि महाविद्यालय खण्डवा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्त्रोत विद्वान डॉ. एम.जी. मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. डी.के. वाणी, प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. वाय. के. षुक्ला, नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का षुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया। इस दौरान डॉ.एस.पी. मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय द्वारा जल संरक्षण पर अपने विचार रखते हुये कहॉ कि जल संरक्षण के लिये वर्षा जल व वृक्षारोपण में नीम, पीपल, बरगद जैसे वृक्ष लगायें व घरों में तुलसी के अधिक से अधिक पौधे लगायें। पानी की षुद्धता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कि साथ ही पानी के सरंक्षण के लिये लेजर टेक्नॉलाजी, फव्वार पद्धति आदि के द्वारा जल संरक्षण की जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ. डी. के. वाणी द्वारा खेतों में हम कैसे जल सरंक्षण कर सकते हैं इसमें फसल का प्रकार, जड़ो का प्रभाव, बुआई का समय, अन्तरवर्ती फसले पद्धति द्वारा पट्टेदार खेती, जैविक खादों का प्रयोग में जमीन की भौतिक आवष्यकता सुधरती हैं।
0 टिप्पणियाँ