"यातायात पुलिस हरदा द्वारा चालानी कार्यवाही कर  कुल 7700₹ जुर्माना वसूला गया ,शहर की यातायात व्यवस्था  एवं पार्किंग व्यवस्था  ठीक  की गई ,बिना मास्क वाले 7 लोगों के चालान किए गए वाहन चालकों से  कोरोना गाडलाइन पालन की अपील की गई           


 आज 25 /03/21  को पुलिस अधीक्षक हरदा श्री मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरदा श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना यातायात  प्रभारी सूबेदार वर्षा गौर व थाना स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग कर  लोगों को  यातायात नियमों का पालन करने  की समझाइश दी जा रही है  साथ ही आज की कार्यवाही में 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 7000 रू. का समन शुल्क वसूला गया जिसमें-   दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित, तीन सवारी , मोबाइल फोन पर बात करते हुये वाहन चलाने वाले, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट,एवं बडे वाहनों में प्रेशर हार्न , एवं ओवर हाईट वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई  व बिना मास्क वाले 7  लोगों के चालान बनाये गए व शहर में यातायात व्यवस्था  एवं पार्किंग व्यवस्था  ठीक करने हेतु सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया | संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई.   मोहन सिंह राजपूत ,  बसंत चौधरी प्रधान- आरक्षक महेश शर्मा ,आरक्षक नीरज तिवारी ,अभिषेक साध, विमल, उमेश एवं  हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा|