"यातायात पुलिस हरदा द्वारा NH -47 मार्ग पर नई सब्जी मंडी क्षेत्र में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण बायपास से लेकर डबल- फाटक तक रोड को वन- वे किया गया | वैकल्पिक मार्ग में वाहन चालकों की सुविधा हेतु फ्लेक्स एवं यातायात के जवान लगाये गये |लाल कपड़ा बांधे बिना बाहर लटकते हुए लोहे के सरिए ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 16वाहनों पर चालान कर 6750₹ का समन शुल्क वसूल किया गया|








 संवाददाता राहुल जाट

                                आज दिनांक 27 नवंबर 2020 को पुलिस अधीक्षक हरदा श्री मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में सूबेदार वर्षा गौर , ए .एस.आई.सोबरन सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक महेश शर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ ने चालानी कार्यवाही कर 16वाहनों से 6750 ₹ समन शुल्क वसूल किया एवं लाल कपड़ा बांधे बिना लोहे के सरिया लेकर जा रही ट्रैक्टर -ट्रॉली के चालक का चालान काटा गया व सरिया व्यापारी एवं ट्रैक्टर चालक को भविष्य में इस प्रकार की गलती ना दोहराने की हिदायत दी गई | NH-47 मार्ग पर हरदा में नगरपालिका द्वारा नई सब्जी मंडी क्षेत्र में किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण डबल फाटक से बायपास तक मार्ग को वन-वे किया गया है | इस दौरान टिमरनी की ओर से आने वाले वाहन डबल फाटक से बायपास व इंदौर की ओर सीधे आ सकेंगे , जबकि छिपानेर ,खंडवा एवं इंदौर की ओर से बैतूल ,होशंगाबाद एवं नागपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बायपास - छिपानेर चौक - कृषि उपज मंडी - रेलवे स्टेशन- डबल फाटक होते हुए जाना होगा | यह डायवर्सन 20 दिन इसी प्रकार रहेगा| इस हेतु वाहन चालकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा परिवर्तित मार्ग के फ्लेक्स लगाए गए हैं एवं विभिन्न चौराहों पर यातायात के जवानों को मार्ग व्यवस्था सुचारू रखने हेतु तैनात किया गया है ,साथ ही शहर में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है| बेतरतीब खड़े वाहनों को सड़क के बाजू से व्यवस्थित पार्क करवाया जा रहा है|