भाजपा के कद्दावर नेता वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा पर जानलेवा हमला

बाल बाल बचे गुरुप्रसाद ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले


----------------------------------------

      समाचार लाइव न्यूज 

       अनिल उपाध्याय 

         चीफ एेडिटर 


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के नसरूल्लागंज

तहसील ग्राम मंडी में आज सुबह

कौशिक मेहरा नामक एक युवक ने केवल भाजपा के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा पर न केवल बंदूक तान दी बल्कि एक फायर भी कर दिया। गोली दीवार में लगी। इसी बीच झुमाझटकी के बीच गुरूप्रसाद शर्मा माथे पर चोट भी आई है। इस घटना से पूरे सिहोर जिले में हड़कंप मच गया। युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

खबर लगते ही सीहोर एसपी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

मंगलवार सुबह 7:30 बजे 19 वर्षीय युवक कौशिक मेहरा बंदूक लेकर शर्मा के घर पहुंचा और उसने मारने की नीयत से शर्मा के ऊपर बंदूक तानी ही थी कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच गोली चल 

गई जो कि दीवार में लगी।शौर 

शरावा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। युवक की पकड़कर पिटाई कर दी गई। जिस युवक ने उन पर 

बंदूक तानी उसके बारे में पता चला है कि वह भोपाल में रहकर पढ़ाई करता है। पिछले 2 दिन से वह शर्मा के गांव में रहकर उनके घर की रैकी कर रहा था। उसने बंदूक क्यों तानी पुलिस 

इसकी जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विदिशा लोकसभा के सांसद रमाकांत भार्गव भी पंडित गुरु प्रसाद शर्मा के हाल-चाल जानने उनके निवास पहुंचे