मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।
-----------------------
समाचार लाइव न्यूज
अनिल उपाध्याय
चीफ एेडिटर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी सेवा और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। वे मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल थे। उनके मार्गदर्शन का लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। श्री चौहान ने आज स्व. जोशी की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मरण कार्यक्रम में यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज स्वामी दयानंद नगर स्थिmmत पूर्व शिछा मंञी श्री दीपक जोशी के निवास जाकर स्व. कैलाश जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
• चित्र प्रदर्शनी अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. कैलाश जोशी के विभिन्न चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह चित्र देवास के दो चित्रकारों श्री शादब खान और श्री अतुल पोरवाल द्वारा तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन चित्रों पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।
#
0 टिप्पणियाँ