राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन जिला देवास महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई..



 

------------------------

        समाचार लाइव न्यूज 

           अनिल उपाध्याय 

                खातेगांव 


मध्यप्रदेश शासन में कार्यरत विभिन्न विभागों के शासकीय कर्मचारियों में नवीन पेंशन स्कीम को लेकर खासा रोष है सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने के लिए लामबंद हो रहे हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के नेतृत्व में देवास जिले अंतर्गत राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन की गतिविधियां जोर पकड़ने लगी है इसी क्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला संयोजक महिला मोर्चा वर्षा सिंह नेगी के नेतृत्व में आज ऑनलाइन बैठक आयोजित करते हुए देवास जिले में विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देवास जिले के सोनकच्छ कन्नौद बागली खातेगांव देवास शिप्रा टोंक खुर्द हाटपिपलिया नेवरी चापड़ा बागली पानी गांव देवगढ़ विभिन्न स्थानों के शासकीय सेवक एवं महिला कर्मचारियों ने भागीदारी की सभी को पुरानी पेंशन के महत्व को समझाया गया। ऑनलाइन बैठक का संचालन पुरानी पेंशन के जिला अध्यक्ष सहज सरकार द्वारा किया गया सोनकच्छ ब्लॉक संवर्ग संरक्षक रविंद्र सिंह तंवर ने भी अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री हंसराज चौधरी ने सभी महिला शक्तियों को एकजुट होकर टेंशन के खिलाफ जोरदार संघर्ष की अपील की। ऑनलाइन बैठक में सुनीता पटेल, मीनाक्षी उपाध्याय, कविता जैन, बेगम मालवीय, प्रीति वर्मा, बिंदु शर्मा, नीता गुप्ता, बलराम बाकलीवाल, वंदना कौशल, नीतू बाला, आदि सैकड़ों साथियों ने पुरानी पेंशन बहाली संगठन को मजबूत किए जाने संबंधी अपने विचारों को बैठक में साझा किया जिला संयोजक श्रीमती वर्षा नेगी को यह विश्वास दिलाया कि आगामी समय में देवास जिले में महिला मोर्चा की वृहद कार्यकारिणी बनाते हुए पुरानी पेंशन बहाली संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक का संचालन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन जिला महामंत्री प्रीति वर्मा ने किया एवं अंत में आभार जिला संगठन प्रमुख चौधरी ने माना।