रेवाश्रवर वृद्ध आश्रम का अपर कलेक्टर ने फीता काटकर किया उद्घाटन! सीड संस्था द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में 25 बेड की रहेगी व्यवस्था हंडिया तहसील क्षेत्र को मिली सौगात!
---------------------------
संवाददाता
अनिल उपाध्याय /राहुल जाट
हंडिया / हरदा
हरदा जिले के हंडिया मे रामानंद आश्रम में सीड संस्था द्वारा 25 सीटर दद्दा आश्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया !इस मौके पर टिमरनी एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी वृद्ध आश्रम की संचालिका अध्यक्ष अंकिता सिंह कमलेश सिंह सामाजिक न्याय विभाग हरदा हंडिया तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा नायब तहसीलदार भरत अहिरवार हंडिया टीआई सीएस सरियाम, उपस्थित थे!
प्रियंका गोयल अपर कलेक्टर हरदा!
वृद्ध आश्रम के शुभारंभ समारोह के अवसर पर अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल ने कहा की लंबे समय से हंडिया क्षेत्र में प्रदर्शन की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी जो आज पूर्ण होने जा रही है 25 बिस्तर वाले आश्रम में पूर्ण सुविधा रहेगी उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदर्शन के और भी विस्तार किए जाने की बात कही!
अंकिता सिंह अध्यक्ष वृद्ध आश्रम हंडिया!
संस्था की संचालिका एवं अध्यक्ष श्रीमती अंकिता सिंह ने बताया कि लंबे समय से ऐसी संस्था की आवश्यकता महसूस की हो रही थी जो आज आप हम सब के पैसों से पूरी होने को है उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल ने वृक्षारोपण किया!
0 टिप्पणियाँ