----------------------------------------------
 
.                        संवाददाता                          
                   सुनिल जेन
                   नेमावर /हंडिया

हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग में ही पदस्थ एक्सरे रेडियोग्राफर व एक अन्य कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ व जान से मारने का आरोप लगाते हुए नर्स ने हंडिया पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है! हंडिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हे! हंडिया पुलिस थाने के प्रभारी टीआई सीएस सरियाम ने बताया कि हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स के साथ पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग में ही पदस्थ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी उठा ले जाने की 
शिकायत भी पुलिस थाने में दर्ज की गई है! हंडिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 क, ख, 294 506 34 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है,! .