-------------------------
संवाददाता
अनिल उपाध्याय
खातेगांव/
श्री जम्भेश्वर क्लब घोड़ीघाट के तत्वाधान में रविवार को विशाल रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है | समिति से जुड़े उमेश विश्नोई ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अलग अलग संपन्न होगी | साथ ही दोपहर 1 बजे ग्रामिणों की उपस्थिति में विधायक आशीष शर्मा के करकमलों से घोड़ीघाट के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा | सुबह 10 बजे से महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी | जिसका प्रथम पुरस्कार 7 हजार रू श्रवण सिंह दरबार घोड़ीघाट सरपंच द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रू डॉ. जगदीश तिवारी रीछी की ओर से दिया जाएगा |
प्रवेश द्वार के भूमिपूजन के पश्चात दोपहर 2 बजे से पुरूष वर्ग की रस्साकशी शुरू होगी | इस हेतु प्रथम पुरस्कार 11 हजार अटल विश्नोई, जॉन डियर ट्रेक्टर हरदा, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार ईश्वर विश्नोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी अभाविश्नोई युवा संगठन, तृतीय पुरस्कार 5 हजार ललित विश्नोई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं हरिओम विश्नोई अध्यक्ष, चतुर्थ पुरस्कार 3 हजार कपिल विश्नोई सेठ चंदवाना की ओर से दिए जाएंगे | श्री जम्भ एटीट्यूड स्पोर्ट्स संचालक धीरेन्द्र विश्नोई के द्वारा ट्राफी प्रदान की जाएगी | घोड़ीघाट निवासी व जम्भेश्वर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने खेल प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया है |
1 टिप्पणियाँ
बड़िया आयोजन, बड़िया खबर, सभी खेलप्रेमी आमंत्रित हैं.
जवाब देंहटाएं