अनिल उपाध्याय
खातेगांव/
नर्मदा किनारे स्थित घाटो के ग्रामों में आजीविका मिशन की ग्राम महिला संगठन की महिलाओं ने ग्रामों का विजिट कर ग्रामीण महिलाओं एवं शाला में अध्यनरत बच्चे बच्चियों से संवाद किया इसी के तहत ग्राम बिजलगांव में अजीविका मिशन की ग्राम महिला संगठन की 38 महिलाओं ने शाला का निरीक्षण किया। ग्राम महिला संगठन की अध्यक्ष hn भगवती बाई और सचिव दमयंती बाई ने अपने संगठन की महिलाओं के साथ शासकीय प्राथमिक शाला में जाकर बच्चों व शिक्षकों से शिक्षा को लेकर संवाद किया । शिक्षा बदलाव दीदी पार्वती व लीला द्वारा शाला के अनियमित बच्चों की सूची लेकर उनके घरों पर संपर्क किया गया। महिलाओं ने शाला का मध्यान्ह भोजन देखा और बच्चों की अभ्यास पुस्तकों का अवलोकन किया। शिक्षक गया प्रसाद पंवार ने बच्चों की दक्षता और शाला रिजल्ट बताकर प्री टेस्ट और शाला के नवाचारों की जानकारी दी गई। महिलाओं के शिक्षक द्वारा कंकर पत्थर की मदद से गिनती जोड़ घटाव सिखाने के तरीके अच्छे लगे। पत्थरों की मदद से अक्षर बनाना बताया। महिलाओं ने बच्चों का स्तर परखने हेतु प्रश्न किये जैसे एक बकरी के चार पैर होते तो 6 बकरी कितने होगें? बाजार में एक किलो सब्जी इस भाव मिलती तो दो किलो सब्जी कितने की होगी। इस सब्जी मिलती है तो 2 किलो सब्जी कितने की होगी?आदि सवाल किए । इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला मालागांव संगठन की 32 महिलाओं ने बच्चों से कक्षा में पाठ पढ़वाया गया। दोनों गांवों में संगठन की महिलाओं ने स्थानीय कहावतें ,मुहावरों के अर्थ और पहेलियां बच्चों से पूछी गई। विजिट सफल बनाने में शिक्षा दीदी छमा, मंजु , संगठन अध्यक्ष प्रर्मिला सचिव उर्मिला ने मालागांव में बच्चों से कविता करवाई। विजिट को सफल बनाने में जनशिक्षक गोविंद चौबे राजीव दीक्षित , शिक्षक संतोष राठौर, शंकर लाला पंवार सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मालवीया, टीआरआई मैंनेजर राजेश सिंह शिक्षा मित्र हरिओम संकुल प्रेरक रमा केवट ,बनवारी लाल का योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ