---------------------
संवाददाता
अनिल उपाध्याय
खातेगांव/नेमावर
पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि नेमावर मंडल द्वारा ग्राम कांजीपुरा में मनाई गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन पटेल,खुशीलाल राठौड़ जिला महामंत्री अजजा, तुलसीराम सिओटा भाजपा नेता बोंदर धनगर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, प्रहलाद दुरांद मंडल उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, संतोष जोशी सिराल्या,राम बाबू तमखान, सुनील जायसवाल राजौर, राजेश केवट भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक, केदार प्रजापत,अभिषेक धनगर कांजीपुरा, एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे इस अवसर पर नेता गणों ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं के सिद्धांतो की राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन न केवल भारत, अपितु सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है ऐसे महान देशभक्त व संगठनकर्ता की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया!आभार भाजपा नेता योगेंद्र सिंह दरबार ने मना!
0 टिप्पणियाँ