देवास


युवा कांग्रेस देवास ने कि भारत जोड़ो यात्रा के सम्बंध में प्रेसवार्ता

देवास:-आनंद ठाकुर

आज स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संस्था में युवा कांग्रेस देवास के द्वारा "भारत जोड़ो यात्रा" के संबंध में प्रेसवार्ता रखी गई। जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, अकरम शेख तृप्ति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नागर, डॉ. रितेश शर्मा,अशोक चौहान, आनंद ठाकुर, आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा मीडिया साथियों से भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में चर्चा हुई। युवा कांग्रेस की प्रेसवार्ता की जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय दी। जिसमे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने निम्न विषयो पर बात की युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ में कहा कि हम युवा कांग्रेस के साथियों के साथ घर-घर जाकर पीले चावल देकर आम जानतो को माननीय राहुल जी गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में आम जनता स्वयं के खर्च से लाखों जनता इस भारत जोड़ो यात्रा में अपनी आहुति देने के लिए सम्मिलित हो रही है। साथियो आज हम सब यहां भारत जोडो यात्रा सहित कुछ बिन्दुओ से, कुछ मुद्दों से मुखातिब होने के लिए जुडे हैं।भारत जोडो यात्रा में राहुल गाांधी जी को जनता से जो  प्यार और सम्मान मिल रहा है वह आप सभी मिडिया के भाइयों से छुपा नहीं है और आपने छुपाया भी नहीं है इसके लिए अनेक धन्यवाद। साथियों, भाजपा भारत जोडो यात्रा पर लगातार हमले कर रही है। उनकी बौखलाहट भी आप सभी मीडिया के भाइयों से छिपी नहीं है लेकिन अगर हम भाजपा की बौखलाहट के व्यावहारिक कारणों पर जाएां तो हम पाते हैं  की जोडना उसे ही बुरा लगता है जिसे तोडना अच्छा लगता है। और जब आप दोनों पार्टियों की इमेज का, छवि

का, इतिहास का, एनालिसिस  करेंगे तो आप पाएंगे की कांग्रेस पूरे देश की पार्टी बन कर रही है जबकि भाजपा पर कभी पूंजीवाद तो कभी जातिवाद जैसे विचार पूरी तरह से हावी रहे हैं और आज भी हैं। सीमा पर तनाव हो या समाज में, सांप्रदायिक तनाव हो या धार्मिक। वह सभी परिस्थितियां जो किसी समाज को, देश को कमजोर करती हैं,आज अपनी चरम सीमा पर है। अनेकता में एकता का भाव इस देश से लुप्त होने की कगार पर है। जातियों में आज एक अजीब सा मानसिक संघर्ष है। बेटियों के जेहन में अस्मिता खोने का भय घर कर चुका है जिसके तमाम उदाहरण खबरों के माध्यम से आप देखते रहते हैं। मम्मी चाची दीदी और हर मध्यम वर्गीय  परिवार महांगाई को, असुविधा को, अभावों को अपने जीवन का हिस्सा मान चुके हैं। किसान के लिए आत्महत्या आज अंतिम विकल्प बचा है। युवा अंधकार को अपना भविष्य मान चुके हैं। परिवार में पिता और देश में प्रधानमांत्री समान भूमिकाओं में होते हैं और जिस मुखिया को परिवार के टूट कर बिखरने से कोई अंतर न पडता हो वह सांवेदनहीन मुखिया परिवार की पीडा को कभी महसूस नहीं कर सकता।आज देश में यही माहौल है। जातियां टूट रही हैं, समाज टूट रहा है, युवाओं के भविष्य का सपना टूट रहा है, किसानों की आस टूट रही है, भूखे पेटों की साांस टूट रही है, मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, देश की इस स्थिति की जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की सरकार दो पूंजी पतियों के सामने अपने पैरों में घुांघरू बांध चुकी है, और यह हम नहीं आँकड़े भी यही कहते हैं ।बेरोजगारी हो, महांगाई हो, शिक्षा हो, देश में किसानों की स्थिति हो, जीडीपी हो, दलितों पर अत्याचार की बात हो, साम्प्रदायिक हिंसा हो, अमीरों की जेब भराई हो, आप किसी भी बिन्दु  को, किसी भी बात को इनमें से उठाकर देख लीजिए इन के आंकड़े देख लीजिए तो आपको समझ में आ जाएगा कि देश में इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं रही जितनी की वर्तमान भाजपा की सरकार में इस देश को भुगतना पड रहा है।आजादी के पहले से आज तक कांग्रेस पार्टी की तमाम उपलब्धियों को आप नजर अंदाज कर भी दें तो भी देश को हर परिस्थितियों में जोड के रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने हर मूल्य चुकाया है। लेकिन कभी वर्तमान सरकार की तरह देश को टूटने नहीं दिया, ना टूटने देंगे। राहुल गाांधी जी की भारत जोडो यात्रा भारत की सत्ता में क्या परिवर्तन करेगी या नहीं करेगी हम नहीं जानते ना ही हमारा यह उद्देश्य है, लेकिनन भारत को जोडने के नाम पर जनता से मिलने वाला प्यार और समर्थन यह तो इशारा करता है की देश को तोडा तो गया है। सत्ता की परवाह हम नहीं करते लेकिन देश को कमजोर होकर टूटते देखना राहुल गाांधी जी के खून और कांग्रेस पार्टी के संस्कारो में नहीं है। देश से हम हैं, देश मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे। ऐसे ही कुछ आांकडे इस ओर इशारा करते हैं। प्रेसवार्ता में हितेश चौधरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अजय जायसवाल, गोविंद जायसवाल, आफत हुसैन, भूपेश चौधरी, विशाल ठाकुर, शुभम जलोदिया,अमन पाटीदार, रोहित डांगी आदि उपस्थित थे।