नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा , हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
------
राहुल जाट
सभी विकासखंडों के स्वयंसेवकों द्वारा युवा/महिला मंडल सदस्यों, स्कूली व महाविद्यालयी छात्र/छात्राओं व आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां जैसे कि रंगोली, सेल्फी विद तिरंगा, निबंध लेखन, नारे लेखन, पोस्टर मेकिंग, चित्रकला प्रतियोगिता व डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रमों आदि के माध्यम से लोगों को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, खंडवा की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने सभी शहर वासियों से यह अनुरोध किया है कि वे सभी इस अभियान का हिस्सा बने, साथ ही देश की आजादी के 75 वें वर्ष को एक उत्सव के रूप में मनाएं। हम सब भारतीय है और भारतीयता हमारी पहचान है। इस स्वतंत्रता दिवस सादगी, सौहार्द व एकता के भाव से हम सभी राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार की एक मुख्य पहलो में से एक है। आईये हम सभी अपने घरों , दुकानों व दफ्तरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं और इस अभियान का हिस्सा बनते हुए इस स्वर्णिम पल के गवाह बने।
0 टिप्पणियाँ