सिविल अस्पताल कन्नौद में मनाया राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस




          खातेगांव   अनिल उपाध्याय

सिविल अस्पताल कन्नौद के सभा कक्ष में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया गया इस दौरान बीएमओ डॉक्टर लोकेश मीणा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरुस्क्रत किया गया 

इसके चलते आशा कार्यकर्ता तुलसा बाई काटकूट, मंदा बाई खारपा, तथा एएनएम कृष्णा चौहान बधावा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।कार्यक्रम का संचालन बीईई दिनेश साहू के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन बीसीएम विनोद भावर के द्वारा माना गया।

इस अवसर पर विकासखंडों कन्नौद स्वास्थ्य विभाग के सभी एएनएम, सीएचओ, सभी सूपरवाईजर तथा अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे