ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए 23 मार्च को यदि तवा डैम से पानी   के माध्यम से उपलब्ध कराया जावे।


 ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए 23 मार्च को यदि तवा डैम से पानी नहीं छूटा तो भारतीय किसान संघ करेगा आंदोलन

सिंचाई विभाग शीघ्र घोषित करें सिंचित होने वाला ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का रकवा

रिपोर्टर राहुल जाट

शीघ्र रकवा घोषित नहीं हुआ तो खाद बीज में किसानों से लूट निश्चित

उपरोक्त में से कोई एक मेन हेडिंग हो सकती है

आज दिनांक 20 मार्च 2021 को भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांग का ज्ञापन टिमरनी अनुविभागीय अधिकारी रीता डेहरिया को सौंपा 

भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष दीपचंद नवाद ने बताया कि

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्णय अनुसार 23 मार्च को तवा डैम से ग्रीष्मकालीन मूंगफसल हेतु पानी छोड़ा जावे।

सिंचाई विभाग द्वारा , ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए सिंचित होने वाला रकवा नहर बार एवं ग्राम बार शीघ्र घोषित किया जावे ताकि किसान समय पूर्व खाद बीज की व्यवस्था कर अनावश्यक रूप से लुटने से बच सके।

कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में समय पूर्व की जावे, खाद बीज अधिक से अधिक मात्रा में सोसाइटियो के माध्यम से उपलब्ध कराया जावे।

ग्रीष्मकालीन मूंग फसल सिंचाई हेतु प्रतिदिन 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जावे।

जिला सहकारी बैंकों की वसूली की तारीख 31 मई तक बढ़ाई जावे ताकि संबंधित किसान 0% ब्याज का लाभ उठा सकें

समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 22 मार्च से चने एवं गेहूं सहित अन्य फसलों  की खरीदी प्रारंभ की जावे।

खेतों के गोहे का सीमांकन कराकर रोजगार गारंटी से अर्थ वर्क एवं बजरीकरण कराया जावे

चांदे मुनारे स्थापित किए जावे


ज्ञापन देने के पश्चात संगठन के पदाधिकारी खाद बीज वाले विषय को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी गिरीश  मालवीय से मिले जिसमें कृषि विभाग द्वारा शीघ्र खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि   नरवाई नहीं जलाएंगे तथा संगठन द्वारा क्षेत्र के सभी कृषक बंधुओं से नरवाई नहीं जलाने का भी अनुरोध किया है।


ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र जी दोगने विनोद जी पाटिल श्याम जी पाटिल दीपचंद नवाद परमानंद दोगने अरविंद चौधरी रामकृष्ण राजपूत रूपक चौधरी श्याम भूकर ब्रजमोहन छापरे सहित क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे


                     दीपचंद नवाद 

                         अध्यक्ष 

                  भारतीय किसान संघ 

                    तहसील टिमरनी

                 मो -98265 36629