भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया स्वागत
रवि वाटिका में मंडल अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
----------------------------------
समाचार लाइव न्यूज
अनिल उपाध्याय
खातेगांव
भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल खातेगांव के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल द्वारा रवि वाटिका परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी रवि शर्मा के आतिथ्य में आयोजित किया गया l सर्वप्रथम पूर्व पार्षद प्रदीप साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दायित्व सौंपा गया है सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल भाजपा मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक बिश्नोई घोड़ीघाट , डॉ मनोज बैरागी खातेगांव, राजेश गुर्जर भटासा, प्रदीप मंडलोई बडदा , महामंत्री अशोक यादव रीछी, विनोद कुमरे अजनास , मंत्री संतोष टेलर सोमगांव ,तुलाराम पवार अगरदा, रविराज शेखावत पाडियादेह , मंगल लोवंशी बरवाई, विजय नाथ रन्था,राजेश भटासा, कोषाध्यक्ष अजय साहू भाजपा मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बधाई देकर स्वागत व सम्मान किया ।
0 टिप्पणियाँ