पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमति इमरती देवी को लेकर कहे अमर्यादित शब्दो को लेकर आष्टा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पोस्टर पर मारी चप्पलें



आष्टा ब्यूरो संजय जोशी

आष्टा। इन दिनों पूरे देश मे मनाये जा रहे नवरात्रि पर्व में शक्ति की आराधना की जा रही है। 

हम माता को पूजते हैं, लेकिन मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ हमारी माताओं,बहनों का अपमान कर रहे हैं। 

उन्होंने हमारी बहन,मप्र की वरिष्ठ मंत्री इमरती देवी को लेकर जो अमर्यादित शब्द कह कर अपमान किया है,उसे नारी जाति कभी नही भूलेगी,ओर प्रदेश की नारी होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखा कर ही दम लेगी ये कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व पार्षद एल्डरमैन सुशील संचेती,महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमति नवदीप कौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा,महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष श्रीमति नन्दा सोनी,श्रीमति तारा कटारिया का ।

 आज भाजपा नगर इकाई द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन अवसर पर कहे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमति इमरती देवी को लेकर कहे अमर्यादित शब्दो के विरोध में किया गया।

महिलाओं एवं कार्यकर्ताओ का कहना है कि

 इमरती देवी का अपमान प्रदेश की एक-एक माता, बहन और बेटी का अपमान है। इस अपमान का जबाव श्री कमलनाथ को देना होगा। तथा उन्हें देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगना चाहिये। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इमरती देवी का अपमान करके बहनों और बेटियों को भी अपमानित किया है और इसका बदला वे इस उपचुनाव में जरूर लेंगी। पुतला दहन स्थल पर भाजपा के वक्ताओं ने कहा कल पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक दलित समाज की महिला मंत्री एवं भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर जो कहा उससे कांग्रेस के नेताओ की महिलाओं के प्रति उनकी सोच को उजागर करती है। ऐसा भी नही है की कांग्रेस के किसी नेता ने महिला को लेकर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी पहली बार की हो,सभी को याद है मप्र के ही एक और पूर्व सीएम भी पूर्व में महिला को लेकर "टंचमाल" कह चुके है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं जमीनी नेता आयोजन में नही थे शामिल। न तो पूर्व पार्षदों की उपस्थिति दिखी औऱ न ही वर्तमान में दावेदार पार्षद ही कही नजर आए।

इस अवसर पर आज कार्यक्रम स्थल से भाजपा के अधिकांश चेहरे नदारत थे। कार्यक्रम स्थल पर राजेश सोनी,जुगलकिशोर मालवीय,बंटू सोनी,युवा मोर्चे के नितिन महांकाल,कृष्णा मंडलोई,गगन खत्री,रुपाली चौरसिया,संध्या बजाज सहित युवा मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।