भौरासा



पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती मनाई 







ब्यूरो देवास


भौरासा सोनकच्छ भाजपा मंडल ने आज  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जंयती मनाई गई वही भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनकच्छ के द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी जंयती कार्यक्रम बाबा भवर नाथ जी महाराज के मंदिर प्रांगण में मनाई गई सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल जी के चित्र  पर माला पहनाकर दीप पवजल्लित किया गया सभी कार्य कर्ताओ ने पुष्प अर्पित किये भाजपा नेता संजय यादव के द्वारा  उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है. दीनदयाल उपाध्याय  महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिन्तक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं. पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठक थे. आरएसएस के एक अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ साथ वह साहित्यकार भी थे इस अवसर पर सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय  जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर   सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वही आज कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर गरीब बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरित किए गए व पौधारोपण भी किया गया इसी तरह ग्राम पंचायत काकड़दा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई