हर गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजना --- मोदी



प्रहलाद दास मोदी का भोरासा प्रेस क्लब व सोनकच्छ भाजपा मंडल ने किया स्वागत ,,,,,,


आनंद ठाकुर देवास

भौरासा निप्र आज इंदौर भोपाल हाईवे पर नागराज फाटा के समीप गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद दास मोदी एवं राष्ट्रीय संगठक जय घोष व प्रदेश अध्यक्ष संजयसिंह रघुवंशी का भोपाल जाते वक्त प्रेस क्लब भोरासा एवं भाजपा मंडल सोनकच् नगर भोरासा व राठौर समाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गायत्री शक्तिपीठ भोरासा पर इनका स्वागत किया साथ ही प्रेस क्लब भोरासा व भाजपा मंडल सोनकच्छ की ओर से इनको बाबा भवरनाथ महाराज का चित्र स्मृति स्वरूप प्रदान किया इनके द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार समिति अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं वह गरीब वर्ग के तबके तक पहुंच सके वह साथ ही इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिले इस अवसर पर इस अवसर पर सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया, भौरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, राधेश्याम रैकवार ,सरदार सिंह, राजपाल सिंह, बाबूलाल डोडिया, जगदीश माली, संजय यादव, गेंदालाल माली, रमेश यादव, डॉ मोहन माली, नवीन यादव, मांगीलाल राठौर, अनोखी लाल राठौर, बाबूलाल राठोर, शिक्षक अशोक राठौड़, दीपक, जितेंद्र राठोर, विजय राठोर, कमल राठोर, ओम प्रकाश जयसवाल, माखन लोधी, पत्रकार अभय नागर, निक्की नामदेव, आनंद सिंह ठाकुर, कलंकी राज डाबी, पवन परमार, शिवम मित्तल आदि लोग मौजूद रहे ।