टिमरनी - भारतीय जनता पार्टी मण्डल टिमरनी द्वारा क्षेत्र में खरीफ फसलों में हो रही बीमारियों के संदर्भ में उपसंचालक कृषि विभाग के नाम आवेंदन दिया। इस दौरान

 



भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनीत गीते जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे आदि मौजूद रहे। जिसमे कहा गया कि विकासखंड टिमरनी में वर्तमान में सोयाबीन मक्का एवं उड़द की बुवाई हुई है हमारे द्वारा भ्रमण करने एवं क्षेत्र के किसानों से प्राप्त जानकारी अनुसार सोयाबीन की फसल में अफ़लन एवं पीला मोजक सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही मक्का एवं उड़द की फसल में भी बीमारियों का प्रकोप देखा जा रहा है। किसानों द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है उससे भी फसलों पर कोई असर नहीं हो पा रहा है। इस हेतु कृषि विभाग द्वारा किसानों को हो नुकसान का अवलोकन सर्वे किया जाए साथी बचाव हेतु सुझाव दिए जाएं।