मनीष शर्मा 
कांटाफोड़
संवाददाता

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों की भाजपा सदस्यता ग्रहण करने की बेला में बेकलिया सरकार मंडल कांटाफोड़ अंतर्गत ग्राम सून्द्ररेल से पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कॉंग्रेस राजेन्द्र पंचोली का भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, जिलायोजना समिति सदस्य पोपेन्द्र सिंह बग्गा,मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल,जयप्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,ओम जायसवाल,संजय गुप्ता,सुशील पंसारी,बलदाऊ दुबे,दिनेश पंचोली,रणछोड़ किराड़े,दीपचंद मीणा,महिला मौर्चा उपाध्यक्ष गायत्री पंचोली,सन्तोष धाकड़,प्रिंस भाटिया, आशीष शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपनी सादगी व सक्रियता से पहचाने जाने वाले क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ने राजेन्द्र पंचोली का स्वागत दूरभाष पर किया व सभी को सम्बोधित किया।