देवास
माता टेकरी से शुरू हुआ वृहद स्तर पर पौधारोपण का अभियान

    संवाददाता
 आनंद ठाकुर
देवास


देवास। जिले को हरियाली से भरपूर करने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत आज 11 जुलाई को माता टेकरी पर सुबह पौधारोपण कर की गई। अभियान के अंतर्गत 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यहां विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण कर शहरवासियों से पौधारोपण की अपील की।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि इस कार्य में सभी की भागीदारी जरूरी है। नगर निगम की गाड़ी घर-घर जाकर पौधारोपण की जानकारी लेगी। लोगों से पौधा लगाने का फार्म भरवाएंगे। स्कूल के 4500 शिक्षक भी एक-एक पौधा लगाएंगे। एक एप भी डेवलेप किया है, जिसकी सहायता से पौधारोपण संबंधी जानकारी मिलेगी। कोई भी व्यक्ति एप में रजिस्टर्ड कर जान सकेगा कि जो पौधा लगाया है, वह किस प्रकार से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कम से कम दो पौधे लगाने व 6 माह तक इन्हें संरक्षित करने की जवाबदारी भी दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि सड़क के दोनों किनारों पर फलदार पौधे आम-इमली आदि का रोपण करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि देवास जहां दो देवियों (मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा) का वास है, यह स्थान धार्मिक रूप से समृद्धशाली है अब इसे प्राकृतिक रूप से भी समृद्ध बनाना हमारा लक्ष्य है।

नगर निगम घर-घर पहुंचाएगा पौधे अभियान के साथ ही नगर निगम की टीम घर-घर फॉर्म उपलब्ध कराएगी। इसमें रहवासी पौधे की जानकारी भरेंगे और अगले दिन नगर निगम की टीम को भरा हुआ फॉर्म जमा कराएंगे। फॉर्म जमा करने के 3 से 4 दिन में पौधे घर पर प्रदान कर दिए जाएंगे। नगर निगम 20 हजार पौधे, उद्यानिकी विभाग 30 हजार तथा वन विभाग 50 हज