संवाददाता संजय जोशी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। पाजीटिव मिले व्यक्तियों में 1 बालिका नसरूल्लागंज के ग्राम चौरासाखेडी की तथा 1 महिला इछावर के वार्ड नंबर 5 से एवं 1 महिला सीहोर के दुर्गा कालोनी की है। जिले में कुल पाजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या वर्तमान में बढ़कर 26 हो गई है। आज मिले तीनों पाजीटिव को कोविड केयर सीहोर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं इछावर के वार्ड नंबर 5 को कंटेनमेंट एरिया बनाकर वहां स्वास्थ्य सर्वे के साथ ही पाजीटिव महिला के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए सघन सर्वे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज 44 कोरोना सैम्पल जांच के लिए गए है। जिसमें इछावर के 10, आष्टा के 9, सीहोर के 21 तथा सीहोर आईसोलेषन 3 सैम्पल तथा बिल्किसगंज का 1 सैम्पल शामिल है।
जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या अब 11 है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र में 5, नसरूल्लगंज के ग्राम चैरासाखेडी में 1, आष्टा में 2 तथा इछावर में 2 तथा अहमदपुर का 1 कंटेनमेंट एरिया शामिल है। जिले में अब तक 12 पाजीटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है वे सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है तथा 2 पाजीटिव मरीजों की मृत्यु इंदौर तथा भोपाल में उपचार के दौरान हो चुकी है जिसमें से एक महिला तथा एक पुरूष शामिल है दोनों ही मरीज किडनी पेसेंट थे जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। 1 पाजीटिव व्यक्ति का उपचार इंदौर में चल रहा है।
आज बनाए गए कंटेनमेंट एरिया वार्ड 5 इछावर में स्वास्थ्य दलों का सघन सर्वेक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। कस्बा के दीवान बाग में बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फाॅलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फालोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 66 घरों का सर्वे कर 358 व्यक्तियों के स्वास्थ का फाॅलोअप लिय गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फाॅलोअप लिया गया। वहीं आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनेमेंट एरिया में आज सर्वे दल द्वारा 23 घरों का सर्वे कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा फालोअप लिया।
0 टिप्पणियाँ