अनिल उपाध्याय
 खातेगांव/कन्नौद
लॉक डाउन के चलते कामकाज पूरी तरह ठप है। जिसके चलते 
ग्राम थूरिया कालोनी में रुके एलएनटी कंपनी के सभी मजदूर यहां से अपने-अपने प्रदेश जाने के लिए कुसमानिया तक पैदल पहुंचे। प्रशासन को सूचना मिली तो नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया राजस्व अमले के साथ मौके पर आए और मजदूरों को वापस कालोनी में जाने की बात कही। लेकिन अब तक कंपनी और प्रशासन से उनके घर नही भेजने की बात कहते हुए मजदूरों ने पैदल उनके राज्य में जाने की बात कही। मजदूरों ने नायब तहसीलदार को बताया कि हमे के कर्मचारियों ने कंपनी 3 मई के बाद राशन देने से मना किया। और आधी रात के बाद जनरेटर बंद करने से बिजली भी नही रहती है। कंपनी का कर्मचारी सभी मजदूरों से गाली गलौच करता रहता है। कंपनी ने मजदूरों को घर भेजने के लिए कोई कदम नही उठाया। जिसके कारण हम सभी मजदूर आज अपने राज्य जाने के लिए पैदल ही जा रहे है। 

नर्मदा-पार्वती लिंक सिंचाई योजना के अंतर्गत क्षेत्र के देवसिरालिया, जागठा आदि गांवो से पाइपलाइन का कार्य जारी है। यह काम एल&टी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसमे यूपी, बिहार और झारखंड के करीब 150 मजदूर काम करने आये थे। लॉक डाउन के चलते पाइपलाइन का काम विगत 1 माह से बंद है। अब ये मजदूर अपने घर जाना चाहते है। 


नायब तहसीलदार सोनानिया ने मजदूरों की बात सुनकर उन्हें वापस थूरिया कालोनी में जाने की बात कही। और कहा कि मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है। 2 दिन का समय दीजिये जल्दी ही आपको घर भेजना का इंतजाम किया जाएगा।

थाना प्रभारी जयराम चौहान भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाया कि देश मे लॉक डाउन चल रहा है जगह-जगह आपकी जांच होगी। ऐसे जाने से आपको भी खतरा रहेगा। जब तक प्रशासन आपको भेजने की व्यवस्था न करे तब तक यही रहे। पैदल कहीं भी न जाये

इस संबंध में कंपनी कद प्रबंधक पंकज शुक्ला से चर्चा की तो बताया कि मजदूरों को हमारे यहां कोई दिक्कत नही है। उनको घर भेजने का काम प्रशासन का है। जब तक मजदूर यहां रहेंगे उनकी राशन, पानी की व्यवस्था हमारे द्वारा की जाएगी।