संवाददाता/ संजय नामदेव 
हरदा। शहर में काेरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के बाद भी लाेग कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ओर जहां पुलिस बेवजह घूमने वालों को समझा-समझाकर थक चुकी है। वह ऐसे लोगों को राेज बीच राह पर सजा दे रही है। उनसे उठक-बैठक लगवा रही है। धूप में ड्यूटी करवा रही है। बावजूद लोग सड़कों पर भटकते नजर आ जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर फल और सब्जी वाले भी कानून का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार टिमरनी पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों से उठक बेठक लगवाई।