नेमावर थाना प्रभारी ने किया छात्राओं से संवादः गुड टच-बेड टच के बारे में दी जानकारी; करियर के लिए भी मार्गदर्शित किया

--- 

रिपोर्टर अनिल उपाध्याय 

शनिवार को नेमावर थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, उप निरीक्षक विजय जाट और महिला प्रधान आरक्षक जयवंति बट्टी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं से संवाद किया।इस दौरान बालिकाओं को महिलाओं और बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। गुड टच-बेड टच, अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने, अनजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी प्राइवेट फोटो, वीडियो किसी को शेयर ना करने के संबंध में समझाइश देकर साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को बताया कि किसी अनजान फोन कॉल पर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल और ओटीपी नहीं दें। यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही अपने घर-परिवार वालों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। रोड़ पर यदि कोई घायल दिखाई दे, तो तत्काल उसे इलाज के लिए ले जाएं।हेल्पलाइन नंबरों डायल 100, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से उनकी समस्याएं सुनी और उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान बालिकाओं को करियर के लिए भी मार्गदर्शित किया गया