डिजिटल स्कूल की प्रतिभाओं का जलवा, "इंडियन डांस आइडल मुम्बई" के लिए चयनित.

          


अनिल उपाध्याय  खातेगांव

डिजिटल कॉन्वेन्ट स्कूल के फनकारों ने एक फिर अपना हुनर दिखाते हुए "*इंडियन डांस आइडल*" सीजन 3 के ऑडिशन में कामयाबी हासिल की। गौरतलब है कि इस डांस रियलिटी शो में स्कूल के बच्चों का चयन हुआ है। इसका ऑडिशन 10 सितंबर को भोपाल में हुआ था। 

इसमें विद्यालय के जिन बच्चों का इसमें चयन हुआ है, उनमें नंदिनी प्रकाश खंडेलवाल, माही दीपक गोस्वामी, अन्वेषा प्रदीप उपाध्याय, हिमांशी सुंदरलाल चंदेल, भानुप्रिया संतोष यादव, यादवी  सत्यनारायण बोडाना, पलक संजय तवर, अंजली प्रवीण शर्मा, शताक्षी ऋषि शर्मा, अमृता मुकेश प्रजापत और अंशिका राजेश उपाध्याय शामिल हैं।

 इस प्रकार ऑडिशन में चयन के बाद 'डांस दीवाने जूनियर' की टॉप डांसर प्रियांशी कनरजी तथा दिल्ली के कोरियोग्राफर अंकित जी द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चो के डांस की बहुत  सराहना की।

इस अपार सफलता पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर आगामी  प्रतियोगिता के लिए और अधिक मेहनत कर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान किया गया।