ब्रेकिंग न्यूज

 नेमावर मे नर्मदा पुल से अज्ञात बुजुर्ग महिला ने नर्मदा नदी मे छलांग लगाई,महिला की हालत गंभीर 



 ---------------------------

     समाचार लाइव न्यूज 

         अनिल उपाध्याय 

             खातेगांव 


मंगलवार सुवह नेमावर स्थित नर्मदा पुल से अज्ञात बुजुर्ग महिला ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी, उसी दौरान नर्मदा नदी मे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं घाट पर मौजूद नाविक व केवटो की मदद से महिला को पानी से सुरक्षित बहार निकाला, गंभीर हालत में महिला को 108 के पायलट प्रकाश यादव ईएमटी गोवर्धन बगाना ने वाहन की मदद से पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग महिला खतरे से बाहर लेकिन अभी भी बेहोशी की हालत में, पुलिस जुटी है बुजुर्ग महिला की शिनाख्त के प्रयास मे अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग महिला ने नर्मदा पुल से छलांग किस कारण से लगाई,