अनिल उपाध्याय,
चीफ एडिटर समाचार
लाइव न्यूज़ एमपी
राजस्थान के सादुलपुर राजगढ़ में पदस्थ एसएचओ विष्णु दत्त विश्नोई ने पिछले सप्ताह आत्महत्या कर ली थी | आप सादुलपुर राजगढ़ में थाना प्रभारी के पद पर पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे | पूरे राजस्थान पुलिस में आपकी छवि एक ईमानदार, लगनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में थी | आत्महत्या के पहले उनकी वरिष्ठ अधिकारियों से व्हाटसएप पर की गई चर्चा और परिवार के सदस्यों के नाम हस्तलिखित पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं | इससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी विष्णु विश्नोई की आत्महत्या के पीछे बड़ी साजिश, दबाव या गंभीर आरोप हो सकते हैं | उन्होंने अपनी मौत का कारण सिस्टम के फेल होने और उनको बदनाम करने की साजिश बताया | राजनैतिक दबाव को उन्होने प्रमुख कारण बताया |
इस घटनाक्रम से देशभर के विश्नोई समाज में आक्रोश है | अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन की समस्त प्रदेश व जिला इकाइयाँ प्रत्येक शाखा स्तर पर ज्ञापन सौंपकर इस घटना की निष्पक्ष जाँच की माँग कर रही है | प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर विश्नोई ने बताया कि इस कड़ी में आज खातेगाँव में अभा विश्नोई युवा संगठन देवास जिला इकाई, विश्नोई महासभा एवं विश्नोई मंडल खातेगाँव द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया | इसमें माँग की गई कि विष्णु विश्नोई की आत्महत्या के पीछे के कारणों की निष्पक्ष जाँच कराने हेतु एसआईटी का गठन किया जाए, सीबीआई से निष्पक्ष जाँच करवाई जाए तथा दोषियों को सख्त सजा दी जाए | इससे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को न्याय मिल सके |
इस दौरान अभा विश्नोई युवा संगठन जिला अध्यक्ष अजय विश्नोई, राजेश पवार सचिव विश्नोई मंडल खातेगाँव, विश्नोई महासभा से किशन खिलेरी, युवा संगठन के पुनित डूडी, अजीत गोदारा, संदीप खिलेरी, नवीन सारन उपस्थित रहे |
0 टिप्पणियाँ